सजीला शहर : बनारस !

सजीला शहर : बनारस !

गंगा का किनारा: बनारस । 

घाटों की माला: बनारस ।

सर्व विद्या की राजधानी : बनारस।  

 

जिसने दिए गिरिजा देवी और बिस्मिल्लाह खान जैसे शिरोमणि, वो शहर बनारस ।  

दशाववमेध पर मुंडन, हरिश्चन्त्र पर अंत्येष्टि: वो शहर बनारस ! 

अस्सी की सुबह-इ-बनारस की संगोष्ठियां , और गंगा की रेती पर चित्रकारों की लगन और निष्ठा का शहर बनारस।  

 

कवियों और उपन्यासकारों की नगरी बनारस। 

पर विदेशियों के लिए… अब भी एक पहेली बनारस।  

फागुन का  रंगीला शहर बनारस। 

शिव के भक्तों का अल्लड़पन  बनारस।  

संस्कारों की नगरी बनारस। 

एक स्वछन्द विचार बनारस, एक सजीला शहर बनारस ! !