हिंदुत्व के पहरेदार !

हिंदुत्व के पहरेदार हैं ये ,

हर बात पर हर हर महादेव बोल कर दूसरों का सर धड़ से अलग करने वाले ,

हिंदुत्व के पहरेदार हैं ये !

 

दूसरे देश के लोगो को निक्कम्मा कह ,

खुद बेवजह दूसरों को परेशान करने वाले ,

हिंदुत्व के पहरेदार हैं ये !

 

शिवरात्रि, होली और दुर्गा अष्टमी जैसे पावन पर्वों पर ,

अश्लील और  फूहड़ गानों पर नंगे नाचने वाले,

हिंदुत्व के पहरेदार हैं ये !

 

लड़कियां क्या करने और नहीं करने से,

अगले जन्म में कुत्रियाँ बनेंगी, तय करने वाले,

हिंदुत्व के पहरेदार हैं ये !

 

दूसरे देश से आये लोगों के साथ अभद्रता कर ,

हिंदुत्व का नाम रोशन करने वाले ,

हिंदुत्व के पहरेदार हैं ये !

 

भूल गए ये की इनके गुरु स्वामी विवेकानंद ने कहा था ,

“हिंदुत्व कोई धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है ”

 

भूल गए ये अटल की वाणी,

“कब घर घर को हिन्दू करने, हिन्दू ने नरसंघार किये ?”

 

हिंदुत्व के पहरेदार हैं ये !!

 

3 thoughts on “हिंदुत्व के पहरेदार !

  1. Dukhad hai……..ek bachche ko dard hotaa hai to aankhen bhar aati hai …..yahan to vinaash kaa tandav khela gaya hai……..dard chahe jise bhi huaa …….ansun mere bhi nikle…………sach Hindutva kisi ka baddh karna nahi sikhata………wo bhi nirapraadh ka.

    Like

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.